श्री कबीर साहेब संत समागम में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
मझगईं। नौगवां गांव में आयोजित दो दिवसीय श्री कबीर साहेब संत समागम का समापन हो गया। दूर-दराज से आए संतों ने कबीर साहेब की अमृतवाणी और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रेम, सद्भाव, मानवता और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इस दौरान पंडाल कबीर साहेब की जय, बड़े साहब की जय, छोटे साहब की जय, बुद्धू बाबा की जय, गुरुनानक साहब की जय और सभी संतों की जय के उद्घोष से गूंजता रहा। आयोजक ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू चौरसिया ने बताया कि दूसरे दिन महासंत समागम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जो गुरु इच्छा तक अनवरत चलता रहा। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका पलिया अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मोदी, उपाध्यक्ष ब्रह्मादीन व राम सागर, राजकुमार राठौर, शशिशंकर शुक्ला, अनूप मिश्रा और रामू पटेल सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।