फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: श्रीरामचरित मानस पाठ से नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू

Sun, 19 Jul 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
श्रीरामचरित मानस का पाठ करते हुए भक्तगण। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के राजाजीपुरम स्थित नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को पूजा-अर्चना के बाद सुबह आठ बजे श्रीरामचरित मानस का पाठ शुरू हुआ।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी आकाश वाजपेई ने बताया कि स्थापना दिवस 21 जुलाई को मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह छह बजे शुरू होंगे। सुबह आठ बजे शृंगार आरती और 10 बजे से 108 घड़ों से शिवजी का जलाभिषेक होगा। दोपहर दो बजे भोग के बाद भंडारा शुरू होगा। दोपहर तीन बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन-कीर्तन होगा। पुजारी आकाश ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें