फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधुत्व और संस्कृति के दर्शन गांव में होते हैं : राजू दास

Sun, 19 Jul 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेरा गांव मेरा तीर्थ विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में रविवार देर शाम आयोजित ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ कार्यक्रम में देश की समरसता पर जोर देने के साथ ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। छात्राओं की ‘मेरा गांव ही मेरा तीर्थ है’ विषयक लघु नाटिका ने मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल विद्यापीठ के बटुकों ने गणेश वंदना से की।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी अयोध्या से आए राजू दास महाराज ने कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाह भारत पर है। विश्व बंधुत्व की भावना केवल सनातन धर्म में है। सनातन ही एकमात्र धर्म है, बाकी सब पंथ हैं। बंधुत्व और संस्कृति के दर्शन गांव में होते हैं। हमारे गांव तीर्थस्थल के समान हैं। अपने बच्चों को चरित्रवान बनाइए और सनातन संस्कृति से परिचित कराइए, तभी भारत विश्वगुरु बनेगा।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर और कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक अमन गिरि ने भारत की समरसता पर चर्चा की। विधायक सवायजपुर, हरदोई माधवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, रामदेव मिश्र शास्त्री और नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भी संबोधित किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े संभ्रांत लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी, नैमिष पांडे, अवधेश मिश्र, केके शुक्ला, सत्य प्रकाश अग्रवाल, शिवगोपाल गुप्ता और डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें