नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव और ईओ संजय कुमार के साथ मौजूद सभासदों ने प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सदर चौराहा को श्रीराम चौराहा व सौजन्या चौराहा का नाम जानकी चौक करने पर सहमति बनी। इतना ही नहीं ईदगाह वार्ड का राम जानकीपुरम् वार्ड के नाम से नया नामकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव दिया गया।
सिकटिहा के सभासद राकेश कुमार मिश्रा ने लोहिया भवन चौराहा का नामकरण भगवान परशुराम चौराहा करने का प्रस्ताव रखा, जिसे मौजूद सभी अधिकारी और सभासदों ने एक मत से स्वीकार किया।
सभी की सहमति मिल जाने के बाद नगर पालिकाध्यक्ष और ईओ ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बोर्ड बैठक में सभासद राकेश कुमार मिश्रा, अनिल शुक्ला, ज्योति वर्मा, शमीम बानो, तमीजन बानो, निगार अली, नीलम रस्तोगी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, कुमुदेश शंकर शुक्ला, पिंकी देवी, रविन्द्र रावत सहित 30 वार्डों के सभासद मौजूद रहे।