कुछ घंटे जलने के बाद ठंड हो जाते हैं अलाव
ठंड से बचने के लिए नगर पालिका ने रैन बसेरे के अलावा शहर के मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने का दावा कर रही है। नगर पालिका के कर्मचारी अलाव तो जलवाते हैं, लेकिन यह अलाव 12 बजने से पहले ही ठंडे होने लगते हैं। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं रैनबसेरे में पर्याप्त जगह न होने की वजह से लोग इधर से उधर भटकते हैं।
9 से 12 तक के स्कूल खुले, छात्र ठिठुरने को मजबूर
17 जनवरी तक कक्षा एक से लेकर इंटर तक के समस्त स्कूल बंद कर दिए गए थे। लेकिन 18 जनवरी से कक्षा नौ से लेकर इंटर तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। स्कूल खुल जाने से बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। नौ से लेकर इंटर तक के छात्र छात्राओं ने डीएम से भीषण ठंड में स्कूल बंद करने की मांग की है।