फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाजियों ने मांगी मुल्क की तरक्की, अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
नमाज पढ़ते लोग।
विज्ञापन
तमाम गिले शिकवे भूलकर लोग आपस में मिले गले, एक-दूसरे को दी बकरीद की मुबारकबाद
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले भर में बकरीद का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। ईद उल अजहा के मौके पर सभी मस्जिदों में संपन्न हुई नमाज में मुस्लिम भाइयों ने मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआएं कीं। कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला और शांतिपूर्ण तरीके से ईद उल अजहा की नमाज संपन्न हुई।
लखीमपुर में ईदगाह मस्जिद, थरवरनगंज की जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मिनारा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में सुबह 7 बजे से नमाज शुरू हुई। इसमें नमाजियों ने नमाज अता कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं तो तमाम गिले शिकवे भूलकर लोग आपस में गले मिले और एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

खीरी टाउन में एतिहासिक ईदगाह में नमाज के बाद मुल्क में खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद पेश की। उसके बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से तमाम मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात कर रखा था, जिससे शांतिपूर्वक नमाज सम्पन्न हुई।
पलियाकलां। मदीना मस्जिद में मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने नमाज अदा कराई। रजा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, जामा मस्जिद व नूरी मस्जिद में नमाज अदा की गई। सबसे देर में ईदगाह पर नमाज हुई। मोहल्ला माहीगिरान में बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला लगाया गया। जहां लगे झूलों का बच्चों ने आनंद उठाया।
मझगईं। कस्बा समेत नौगवां, बेला, गुलरा टांडा में नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने घरों में बकरों की कुर्बानी दी। चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर बधाई दी।
पसगवां-बरबर। सीओ मोहम्मदी अरविंद वर्मा ने क्षेत्र में जाकर मौका मुआयना किया। उचौलिया, मोहम्मदपुर ताजपुर, बरवर और जेबी गंज चौकियों के प्रभारी तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
मोहम्मदी। ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह में पढ़ी गई। देश के अमन चैन के लिए दुआ की गई।
अमीरनगर। कस्बे की औलिया मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज मस्जिद के इमाम आरिफ रजा ने, ईदगाह मोहम्मदपुर में हाफिज नईम, ईदगाह रसूलपुर में ईद की नमाज मौलाना अब्दुल रकीब ने अदा कराई।
सिकंदराबाद। अमेठी की ईदगाह मे मौलाना अब्दुल अजीज ने नमाज पढ़ाई। इसके अलावा सिकंदराबाद, बेलहरी, रायपुर, नीमगांव समेत सभी जगह नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक आदित्य कुमार गौतम. एसओ देवेंद्र कुमार गंगवार पुलिस फोर्स के साथ भ्रमणशील रहे।
ममरी। ईद उल अजहा बकरीद के मौके पर मुस्लिम धर्म के लोगों ने ममरी, धिरावां, छितौनिया, अहमदनगर, दतेली, मुरादपुर आदि स्थानों की मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की और वतन में तरक्की अमन की दुआ मांगी। अति संवेदनशील घोषित अल्लीपुर गांव में सन्नाटा पसरा रहा। जहां पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। यहां ईद की नवाज पर वर्ष 2015 में हुए धार्मिक उन्माद के चलते प्रशासन आज भी सतर्क रहता है।
विज्ञापन

मैलानी। ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे पेश इमाम हाफिज अब्दुल कादिर ने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद खुत्बा और फिर मुल्क में अमन, चैन, कौम की तरक्की और हिफाजत की दुआएं मांगी गईं। नमाज खत्म होने पर सबने गले मिल एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें