फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने कब्जा हटवाया

Thu, 21 Jan 2016 06:40 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर कब्जा कर बाधा डालना मकान मालिक को महंगा पड़ गया। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम गोला विनोद गुप्ता से की। एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रामदेव निषाद ने जांच के बाद कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन

 पीएमजीएसवाई योजना के तहत मोहल्ला अमीन नगर जाने वाली सड़क पर 10 मीटर इंटरलॉकिंग रैंप का निर्माण कार्य होना था। गुरुवार सवेरे कार्यदायी संस्था ने मोहल्ले को जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य शुरू किया। इस दौरान एक मोहल्लेवासी ने अपने घर की दीवार से 20 फुट दूरी तक अपनी भूमि बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम गोला सहित स्थानीय पुलिस चौकी को दी। एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने मकान मालिक ननकाई से जब कब्जा की जा रही जमीन के कागज मांगे तो वह बगले झांकने लगा। उन्होंने प्रधान वीरेन्द्र कुमार और लेखपाल से सड़क के लंबाई और चौड़ाई की जानकारी हासिल की। जिसमें लोगों की शिकायत सही पाई गई। इस मौके पर पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल सिंह, विनोद गोयल, कृष्ण कुमार मिश्र, वेद प्रकाश गुप्ता, सोनू अग्रवाल, अरुण मिश्र, कुंवर सेठ, प्रमोद कुमार, विवेक सिंह, भौतेन्द्र सिंह सिंह तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें