फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आज भुरकुड़ा जाएंगे प्रमुख सचिव

Thu, 21 Jan 2016 06:38 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव सूक्ष्म एवं लघु उद्योग रजनीश दुबे रात्रि विश्राम के लिए पलिया ब्लाक के समग्र गांव बमनगर नहीं, बल्कि मितौली ब्लाक के भुरकुड़ा गांव में शुक्रवार पहुंचेंगे। दरअसल गुरुवार को ऐन मौके पर प्रशासन ने बमनगर का उनका दौरा निरस्त कर दिया और रात्रि विश्राम के लिए भुरकुड़ा का चयन किया गया। प्रमुख सचिव के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। डीडीओ समेत कई अधिकारियों ने गुरुवार को गांव पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

शासन स्तर के अधिकारियों को गांव में रात्रि विश्राम कर विकास कार्यों की समीक्षा का निर्देश दिया गया है। इसी के तहत प्रमुख सचिव रजनीश दुबे को 22 जनवरी को पलिया ब्लाक के बमनगर समग्र गांव आना था। उनके दौरे के मद्देनजर बमनगर में पिछले दो दिन से प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी थी। कई जिला और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को तो फोन कर प्रमुख सचिव के रात्रि विश्राम के समय मौजूद रहने का निर्देश भी दे दिया गया था और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने के साथ ही विकास कार्यों को लेकर युद्धस्तर पर काम किया जा रहा था, लेकिन गुरुवार की दोपहर यह खबर आई कि बमनगर में प्रमुख सचिव के रात्रि विश्राम के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। उसके कुछ देर बाद प्रमुख सचिव के दौरे के लिए नए समग्र गांव भुरकुड़ा का चयन कर लिया गया। जिसके बाद भुरकुड़ा समग्र गांव में तैयारियां तेज कर दी गईं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक प्रमुख सचिव के दौरे से पूर्व जिला और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने गांव में पहुंच कर विकास कार्यों का जायजा लिया और तैयारियां शुरू कराईं।
--
तीन बजे भुरकुड़ा पहुंचेंगे प्रमुख सचिव
प्रमुख सचिव सूक्ष्म एवं लघु उद्योग रजनीश दुबे शुक्रवार को दिन में 11 बजे जिला उद्योग केंद्र पहुंचेंगे। इसके बाद 11.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद करीब तीन बजे वह भुरकुड़ा गांव पहुंचेंगे, जहां गांव का निरीक्षण कर वहां के लोगों के साथ बैठक कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

--
कोट..
पहले प्रमुख सचिव को बमनगर गांव में आना था, लेकिन अचानक उनके  कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब वह शुक्रवार को दोपहर तीन बजे मितौली के समग्र गांव भुरकुड़ा पहुंचेंगे और रात्रि प्रवास कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

-नितीश कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें