फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नगर पंचायत के सफाई दावों की खुली पोल

Mon, 30 Jun 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ओपन जिम के सामने वाली सड़क पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
निघासन। रकेहटी मोहल्ले में बारिश ने नगर पंचायत प्रशासन के सफाई इंतजामों की पोल खोल दी। बारिश का पानी बस्तियों और घरों में घुस गया।
विज्ञापन

गंदगी और कचरे से जाम पड़ी नालियों की वजह से पानी की निकासी नहीं हो सकी। यहां सुभाष गुप्ता अन्नू ने बताया कि सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई है। वार्ड सुभाष नगर निवासी विजय मिश्रा ने बताया कि कई बार नगर पंचायत से नालियों की सफाई कराने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी को लेकर नगर पंचायत प्रयासरत है। कुछ स्थानों पर सफाई कार्य में मजदूरों की कमी और तकनीकी दिक्कतें आई थीं, जिनका जल्द समाधान किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें