फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत पर थिरके नन्हे पांव

Thu, 09 Apr 2015 07:31 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर बाल कलाकारों के संगीत की लय पर नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच पर कृष्ण कुमार वाजपेयी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि राजाराम वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. अविनाश श्रीवास्तव, रमेशचंद्र दीक्षित, सतीश कुमार गुप्ता ने दीप जलाकर नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता में पांच से 12 वर्ष के बीच के 64 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो चक्रों में 15 प्रतिभागियों में से निर्णायक हिमांशु श्रीवास्तव और रिचा तिवारी ने छह विजेता चुने। जिसमें आदित्य शंखवार प्रथम, प्राची मिश्रा द्वितीय, रिया कश्यप तृतीय रहे। माही, हर्षित शर्मा, तूलिका वाजपेयी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में स्पर्श पटेल, गौरव शर्मा, यश गुप्ता, इरम खान, हर्ष अवस्थी, माही, मयंक, सृष्टि शुक्ला, तूलिका बाजपेयी, हर्षित शर्मा, प्रियांशी शर्मा, अनुराग, सूर्यांश त्रिवेदी, सत्यम कनौजिया ने संगीत धुनों पर नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि विजेताओं को मेला समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर संतकुमार वाजपेयी, मनोज त्रिवेदी, राजेश वर्मा, पवन बाजपेयी, रजनीश गुप्ता, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, काशी विश्वनाथ तिवारी, नरेंद्र शुक्ल, मूलचंद, रीता त्रिवेदी, जमाल अहमद राईन, विमलेश मिश्र, मिथलेश अवस्थी, मुनेंद्र दत्त शुक्ल, रफी अहमद, सुशील गिरि, राजेश वाजपेयी, जेई राकेश कुमार, श्रीषचंद त्रिपाठी, रामजी वर्मा, अमित श्रीवास्तव, मोहित गिरि, ओमप्रकाश गुप्त, श्रीराम शुक्ल, गोपाल स्वरूप मिश्र, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें