फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 स्वयं सहायता समूहों को दिया जाएगा अनुदान

Thu, 09 Apr 2015 07:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सीमाई क्षेत्र पलिया में स्वयं सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। अधिकारियों ने इस क्षेत्र के 41 स्वयं सहायता समूहों का चयन किया है, जिन्हें रोजगार शुरू करने के लिए 15-15 हजार अनुदान दिया जाएगा। शेष 34 स्वयं सहायता समूहों को अनुदान देने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि पलिया क्षेत्र में पिछले करीब छह महीने से स्वयं सहायता समूहों के गठन को लेकर प्रयास शुरू कर दिए गए थे। जिसके बाद पलिया क्षेत्र में 75 समूहों का गठन किया गया है। इनमें चंदनचौकी में 41 स्वयं सहायता समूहों का चयन किया गया है। हर समूह में 10 सदस्य हैं। इनमें काफी महिलाएं भी जुड़ी हुई हैं। इन समूहों के सदस्यों को रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसके बाद उन्हें अनुदान देकर रोजगार शुरू करा दिया जाएगा। बता दें कि मौजूदा समय में जिले में 950 स्वयं सहायता समूहों के जरिए लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। इनमें 250 समूह अकेले निघासन क्षेत्र में है। इसके अलावा हर ब्लॉक में 50-50 समूह बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें