फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुर, ताल और लय की जुगलबंदी पर झूमे संगीत प्रेमी

विज्ञापन
लखीमपुर महोत्सव में पं. विनोद कुमार द्विवेदी को सम्मानित करतीं डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल। दसूचन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर महोत्सव के समापन समारोह में बृहस्पतिवार शाम से रात तक ओयल के मेंढक मंदिर परिसर में सुर, लय और ताल का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीत नाटक अकादमी राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित ध्रुपद गायक पंडित विनोद कुमार द्विवेदी ने अपने गायन से सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

पंडित विनोद कुमार द्विवेदी ने गायन की शुरुआत जोग में आलाप तथा शिव जी पर आधारित स्वयं की दो रचनाओं आदि देव महादेव एवं बाजत शिव डमरू.... से की। आपने भारत देश पर राग देश में भारत पुण्य धारा.. रचना प्रस्तुत की। समापन के समय ॐ नामो भगवते वासुदेवाय पर ध्रुपद गायन प्रस्तुत किया।
सह गायन में आशुतोष पांडे, अक्षय शुक्ला, मृदुल अवस्थी, कृति गुप्ता आदर्श गुप्ता, अक्षिता अवस्थी, वैष्णवी तिवारी, पं. विनोद कुमार द्विवेदी के पुत्र आयुष द्विवेदी और उनके वरिष्ठ शिष्य शिष्याओं ने संगत की। सारंगी संगत पर वाराणसी से अनीश मिश्रा एवं पखावज पर पुणे से मनोज सोलंकी ने साथ दिया।
विज्ञापन



मुन्ना के रोमांचक मैजिक शो को देख दर्शक मंत्रमुग्ध

लखीमपुर महोत्सव के समापन समारोह में सांस्कृतिक मंच पर संस्कृति विभाग में पंजीकृत और नामचीन कलाकार मुन्ना जादूगर ने अपने हैरत अंगेज कारनामों से लोगों को रोमांचित किया। उनके जादू के कौशल और कल्पनाशीलता ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें