फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ना भुगतान के लिए आगे की रणनीति तैयार करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पिछली बैठक के निर्णय को स्थगित करते हुए शुक्रवार को किसानों ने तय किया है कि नगर पालिका अध्यक्ष के उप चुनाव को देखते हुए आगे रणनीति तैयार करने के बाद पुरजोर तरीके से गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी की मौजूदगी में संचालकों और किसान नेताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह समेत अन्य किसानों ने एक दिसंबर से हर रविवार को चीनी मिल के पेराई सत्र को आठ घंटे तक बाधित रखने की बात कही थी।
इसको लेकर बैठक में कहा गया है कि आचार संहिता के साथ ही गेहूं फसल की बोआई को देखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि एक दिसंबर से मिल को बंद कराने का निर्णय स्थगित किया जाता है। अलग तरीके से रणनीति तैयार कर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि अगर मिल बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र नहीं करती है तो जरूरत पड़ने पर मिल को बंद कराते हुए किसान अपने गन्ने का भुगतान मांगेंगे। बैठक में संचालक प्रतिनिधि जरनैल सिंह विर्क, समिति उपाध्यक्ष मंजीत कौर, किसान नेता तरसेम सिंह, सलवंत सिंह, हरपाल सिंह, रामप्रकाश पाल, अखिलेश कुमार, निशांत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें