फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुरखीरी: मितौली में दहेज की ख़ातिर पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी

सार

निमचेनी गांव में देर शाम दहेज की खातिर एक युवक ने अपनी ही पत्नी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
 निमचेनी गांव में देर शाम दहेज की खातिर एक युवक ने अपनी ही पत्नी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मितौली थाना क्षेत्र के निमचेनी गांव के रहने वाले नेतराम पासी की करीब 6 साल पहले सीतापुर जिले की कोतवाली महोली के गांव हसनापुर के रहने वाले दीनदयाल की बेटी विमला देवी (25) के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। बताते हैं कि शादी में मिले दान दहेज से नेतराम खुश नहीं था। इस वजह से वह अक्सर पत्नी को प्रताड़ित किया करता था। दोनों में आए दिन झगड़ा हुआ करता था। शुक्रवार शाम भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिस पर आवेश में आकर पति नेतराम ने चाकुओं से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। नेतराम ने विमला के चेहरे पर कई वार किए। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें