सम्पूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बमनगर सेमरी में पुरानी रंजिश के चलते बलवीर सिंह के पुत्र भूपेंद्र सिंह (30) को शाम सात बजे गोली मार दी गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के बमनगर सेमरी में शनिवार को देर शाम भूपेंद्र सिंह बाजार से पैदल अपने घर जा रहा था। तभी गांव ही एक व्यक्ति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बलवीर सिंह के दो पुत्रों में भूपेंद्र 30 वर्ष का जो विवाहित था। इस घटना से सेमरी सहित थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खबर लिखे जाने तक परिजन ने कोई तहरीर तो नहीं दी थी लेकिन गोली मारकर हत्या का आरोप जरूर लगा रहे थे ।
--
मृतक की ममेरी बहन ने हत्यारोपी के पुत्र से ढाई साल पहले प्रेम विवाह किया था। डेढ़ साल पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। बाद में दोनों में समझौता हो गया। प्रथम दृष्टया इसी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-सुनील कुमार सिंह एसओ, संपूर्णानगर