फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी अन्नू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के गांव रतनापुर निवासी अन्नू सिंह की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मृतका की मां राजेश्वरी देवी की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक फरधान विमल गौतम ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव रतनापुर निवासी राजेश्वरी देवी की पुत्री (17) अन्नू सिंह पांच जून की सुबह खेत पर गयी थी, लेकिन घर वापस नही आई। खेत मे उसका शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अन्नू की गला दबाकर हत्या होने की बात सामने आई है। मृतका की मां की तहरीर पर गांव के ही विपिन सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। हत्यारोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं, लेकिन हत्यारोपी पुलिस के हाथ अब तक नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें