फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट लिखने पर अड़े रहे परिवार वाले, हंगामा भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। थाना हैदराबाद में प्रेमिका की पेड़ से लटकी व प्रेमी की खाई में मिली लाश के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भले ही हैंगिंग आया है, लेकिन ग्रामीण व परिवार वाले युवक की मौत को हैंगिंग मानने को तैयार नहीं है। शनिवार को घर वाले हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोपहर तक परिवार वालों की मान मनौव्वल करती रही, लेकिन परिवार के लोग नही माने। पुलिस ने जब जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए और दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच लड़की का शव भी उसके घर के बाहर पड़ा रहा।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी 22 वर्षीय युवती का शव मोहम्मदी मार्ग पर आंवला जंगल में करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर पेड़ से लटका मिला था। उसके गले में दुपट्टा कसा था, जबकि उसके प्रेमी गांव निवासी अरविंद (23) का शव पेड़ के पास खाई में मिला था। उसकी गर्दन पर गला कसने के निशान थे। पुलिस दोनों के एक ही दुपट्टे में लटकने व दुपट्टा फटने से प्रेमी का शव नीचे गिरने की आशंका जताई थी, लेकिन युवक के गले में दुपट्टे की गांठ का सिरा न होना हत्या की ओर इशारा कर रहा था। हालांकि दोनों शवों का शुक्रवार की शाम को पोस्टमार्टम हुआ तो हैंगिंग से मौत होने की वजह साफ हो गई थी। इससे मामला और भी उलझ गया। मृतक युवक के परिवार और गांव के लोगों के गले पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं उतर रही थी। घर वालों का कहना था कि अरविंद के गले में दुपट्टे की गांठ का सिरा तो बंधा होना चाहिए था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। घर वालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। शनिवार की सुबह तमाम ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से थाना हैदराबाद पहुंचे और मृतक युवती के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से साफ इंकार कर दिया। परिवार वालों का कहना था कि अरविंद की हत्या की गई है। इसको लेकर थाना पर दोपहर तक हंगामा चलता रहा। हैदराबाद एसओ ने हर संभव मदद करने और पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर लोग शांत हुए और दोपहर तीन बजे के बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार अलग-अलग स्थानों पर कर दिया। उधर गांव में प्रेमी युगल की मौत से मातमी सन्नाटा पसरा रहा।
मोबाइल डिटेल से सुलझ सकती है मौत की गुत्थी
प्रेमी अरविंद की जेब से मिले दो मोबाइल पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है। इससे पता चल सकेगा कि मृतक अरविंद को किसी ने फोन कर बुलाया तो नहीं था। अरविंद होली के दो दिन पहले आठ मार्च को हरियाणा से गांव आया था। उसके पास स्मार्ट फोन भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें