फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों से मुंबई के कलाकारों ने मन मोहा

Wed, 05 Apr 2017 11:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चैती मेला में झांकियां देख दर्शक भाव विभोर
नगर के मेला मैदान में ऐतिहासिक चैती मेले का आगाज धूमधाम से हो गया है। बिजली की रोशनी से जगमगाते मेला के सांस्कृतिक मंच पर मुंबई के कलाकारों ने भक्ति गीत और झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया है।
चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर मुख्य अतिथि एडीएम उमेश नारायण पांडे, एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, एसडीएम/ईओ घनश्याम  त्रिपाठी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजेश दीक्षित एंड  पार्टी एवं वीनस वर्ल्ड वाइट मुंबई के कलाकार सचिन द्विवेदी और पूजा ने भजन द्वार दया के खोलो गनपति, एक राधा एक मीरा, शिवनाथ तेरी महिमा, सत्यम  शिवम सुंदरम, कोई माने या ना माने, शिव शंभू मेरा भोला आदि भजन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बाल कलाकार चिराग दीक्षित, टनकपुर के शानू, विनय, हरीश, नितिन ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती, शिव तांडव, ब्रज की होली, सुदामा चरित की झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। संचालन मनोज  श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने अतिथियों का आभार व्यक्त  किया।
विज्ञापन

 इस मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, आशा देवी, प्रेमा पांडे, श्रीकांत तिवारी, नानकचंद वर्मा, आनंद सोनी, आनंद किशोर गिरि, काशी विश्वनाथ तिवारी, सुरेश जायसवाल, आशीष अवस्थी, जमाल अहमद राईन, राजेश  वर्मा, रफी अहमद, नसीम अहमद, नरेश वर्मा, राजेश बाजपेयी, निरेंद्र कुमार धाकड़े, बलराम पांडे आदि मौजूद रहे। 

चैती मेले में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का कैंप लगा है। कैंप में सुनीता और ज्योति ने बताया कि परम पिता शिव के संपर्क में आकर आध्यात्मिक चिंतन से मानव को शक्ति प्राप्त होती है और तनाव  से मुक्ति मिलती है।
-
आज के कार्यक्रम
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय संगीत सम्मेलन रात आठ बजे से। 

Next
AU ऐप में पढ़ें