फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा वर्मा ने उठाया आशा बहुओं का मामला

Sat, 27 Dec 2014 06:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद धौरहरा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय बोर्ड भारत सरकार की सदस्य रेखा वर्मा ने संसद में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय का मुद्दा उठाते हुए उसे बढ़ाकर समान करने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद रेखा वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र और प्रदेश की एनआरएचएम से संबंधित आशा बहुओं की समस्याओं को लोकसभा में रखा। उन्होंने कहा कि आशा बहू का कार्य बच्चों और महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराना, टीकारकरण आयरन की गोलियां वितरित करना, मोतियाबिन्द का आपरेशन, प्रसव आदि में सहयोग करना है, लेकिन इनके बदले में पारिश्रमिक किसी को 50 रुपये, सौ रुपये तो किसी को 200 रुपये मिलता है। इस कारण से इनका मनोबल कम होता जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें