फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राशन के गेहूं में निकल रही मिट्टी और कंकड़

विज्ञापन
बांकेगंज में सरकारी राशन में मिली मिट्टी को दिखाती महिला- संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारकों को वितरित किए गए गेहूं में बड़ी मात्रा में मिट्टी और कंकड़ निकल रहे हैं। उधर, कोटेदारों का कहना है कि जो गेहूं गोदाम से मिला है, वही बांटा गया है।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्रंट नंबर 10 पंचायत की सरकारी दुकानों से जुलाई में कार्डधारकों को गेहूं और चावल का वितरण किया गया था। इसमें जिन कार्डधारकों को गेहूं मिला, उसमें बड़ी मात्रा में मिट्टी व कंकड़ मिले हुए हैं। इस बात का खुलासा राशन की दुकान से मिले गेहूं की सफाई के दौरान हुआ।
पंचायत के लाभार्थियों सीमा देवी, उत्तम, क्षमा, आदर्श आदि ने बताया कि गेहूं में मिट्टी और कंकड़ होने से यह बहुत कम मात्रा में खाने योग्य बचा है। ऐसे में उन्हें बाजार से महंगे दामों पर गेहूं खरीदना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


ग्रंट नंबर 10 पंचायत में सरकारी दुकानों से वितरित किए गए गेहूं में मिट्टी और कंकड़ मिले होने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। - युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें