फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पोषाहार के लिए माताओं को हटानी पड़ रही बिंदी

Thu, 03 Jul 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। बच्चों का पोषाहार लेने के लिए माताओं को चेहरे से बिंदी हटानी पड़ रही है। इसके बिना चेहरे का मिलान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों के अलावा गर्भवती और धात्री महिलाओं को हर माह पोषाहार मिलता है, लेकिन अगस्त से पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों के चेहरे का मिलान होने पर ही पोषाहार मिलेगा। बच्चों की मां और लाभार्थी महिलाओं के मोबाइल फोन से फोटो खींचकर पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड कर पंजीकरण कराया जा रहा है।
बांकेगंज क्षेत्र में 19 हजार लाभार्थियों का एप पर पंजीकरण होना है। एक महीने में 12 हजार लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ है। इसे पूरा कराने की तिथि 30 जून थी, जिसे शासन की ओर से 10 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण की धीमी रफ्तार का कारण आधार कार्ड के लिए फोटो खिंचवाते समय महिलाओं ने न हिजाब पहना था और न ही माथे पर बिंदी लगाई थी। अब हिजाब पहनकर या बिंदी लगाकर फोटो खिंचवा रहीं हैं तो उसका मिलान नहीं हो रहा है।
आधार कार्ड पर यदि मोबाइल नंबर अलग है तो एप पर पंजीकरण के दौरान मोबाइल नंबर दूसरा बताया जाता है। इससे ओटीपी न मिलने से पंजीकरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें