फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने जा रहे मां-बेटे को कोतवाली के सामने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोबर डालने को लेकर हुए विवाद की शिकायत करने कोतवाली सदर आ रही महिला और उसके बेटे को हमलावर ने कोतवाली गेट के पास रोक लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही हमलावर वहां से भाग निकला। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव जमकोहना निवासी रामरानी का गोबर डालने को लेकर उसके ही परिवार के प्रदीप से विवाद हो गया था, जिसकी शिकायत करने महिला अपने पुत्र के साथ सदर कोतवाली आ रही थी। कोतवाली गेट के पास अचानक पहुंचे हमलावर ने मां-बेटे को रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। महिला ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावर ने उसे भी जमकर पीटा। शोरशराबा होने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती। इससे पहले ही हमलावर मौके से भाग निकला। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि महिला का उसके परिवार के ही एक व्यक्ति से गोबर डालने को लेकर विवाद हो गया था। उसकी सूचना देने महिला कोतवाली आ रही थी। पीड़ित महिला ने हमलावर प्रदीप के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें