फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, चारपाई पर मासूम बेटी का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 18 Nov 2023 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

फरधान थाना क्षेत्र में अग्गर बुजुर्ग निवासी महिला और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि मासूम बच्ची चारपाई पर मृत मिली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के अग्गर बुजुर्ग गांव निवासी महिला का शव शनिवार की सुबह कमरे में लटका मिला। उसकी डेढ़ वर्ष की पुत्री का शव भी चारपाई पर पड़ा मिला। महिला के मायकेवालों ने पति पर हत्या के आरोप लगाए हैं। जबकि, मृतका के पति का कहना है कि पत्नी ने पहले बेटी को मारा और फिर फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन


अग्गर बुजुर्ग निवासी अनिल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। घर में पत्नी चांदनी उर्फ छोटी देवी (30) और तीन छोटे बच्चे कपिल, शिखा और रिष्टी के साथ शनिवार शाम को खाना खाने के बाद कमरे में सो गए थे। शनिवार सुबह आंख खुली तो पत्नी और छोटी बेटी रिष्टी नहीं दिखे। तलाश करने पर घर के दूसरे कमरे में पत्नी का शव छत के कुंडे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा बंद था।

ये भी पढ़ें- युवती की कॉल पर पहुंचे युवक की बिगड़ी हालत: बहन के देवर से है इश्क, मिलने के बहाने बुलाया... फिर मच गया बवाल
विज्ञापन


पड़ोसियों को बुलाकर किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि रिष्टी का शव भी जमीन पर पड़ा मिला। बच्ची के गले में दबाव का निशान था। आशंका है कि फंदे पर झूलने से पहले पत्नी ने बच्ची का गला घोंटा है। उधर, मां-बेटी की मौत की सूचना पर फरधान पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उलझी मां-बेटी की मौत की गुत्थी
मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पति और मायकेवाले अलग-अलग बयान दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के पति अनिल ने बताया कि पत्नी ने पहले बेटी को मारा और बाद में फंदा लगा लिया। पत्नी की मानसिक हालत सही नहीं थी। 

उधर, फरधान के गुलरिहा निवासी मृतका के पिता ने दामाद अनिल पर आरोप लगाए हैं। कहा कि दामाद जुआं खेलने के लिए घर का सामान बेचने जा रहा था। बेटी ने मना किया था। नाराज होकर दामाद ने उसे मार डाला।

फरधान थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि करीब 15 दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। महिला चांदनी उर्फ़ छोटी नाराज होकर मायके चली गई थी। मायके वालों ने समझा-बुझाकर पति के साथ वापस भेज दिया था। भैया दूज पर फिर मायके गई थी। बृहस्पतिवार को वापस आई थी। महिला का शव फंदे पर लटका और बच्ची का शव जमीन पर पड़ा मिला है। कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन

नवविवाहिता की तरह किया शृंगार
मृतका ने फंदे पर लटकने से पहले नवविवाहिता की तरह शृंगार किया था। बच्ची को भी अच्छे कपड़े पहनाए। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि कमरे में मां-बेटी के साथ बच्चा भी कमरे में था। बच्चे को जगाकर कमरा खुलवाया गया। जिस महिला ने आत्महत्या की है, उसने खुद को और बच्ची को अच्छे से तैयार किया था। परिजनों ने बताया है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें