फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सील अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत

Sat, 30 May 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां (खीरी)। बरखेरिया जाट स्थित न्यू सिटी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि सीएचसी अधीक्षक के अनुसार यह अस्पताल पहले ही अवैध पाए जाने पर नोडल टीम द्वारा सीज किया जा चुका था। इसके बावजूद यहां मरीजों का इलाज और प्रसव कराए जाने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


जसमढ़ी निवासी रोहित पाल ने आरोप लगाया कि 26 मई को वह अपनी गर्भवती पत्नी नीलू को अस्पताल लेकर गया था, जहां उसे भर्ती कर प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसे शाहजहांपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में नीलू और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्विनी वर्मा ने बताया कि अभिलेखों में न्यू सिटी हॉस्पिटल पहले से सीज है। सीज होने के बाद भी अस्पताल कैसे संचालित हो रहा था, इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें