ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संघ के केंद्रीय आह्वान पर जिले भर के ग्रामीण डाक सेवक अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। अपनी बेमियादी हड़ताल के तहत वे जिला मुख्यालय पर प्रधान डाकघर के सामने धरने पर बैठे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने खीरी मंडल के डाक अधीक्षक को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल के चलते जिले के 300 से अधिक ग्रामीण डाकघर बंद हैं। डाकघरों में वित्तीय लेन-देन भी बंद है। जिले भर में 600 से अधिक ग्रामीण डाकसेवक बेमियादी हड़ताल पर हैं।
ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव चंद्रकांत मिश्र ने मांग की कि ग्रामीण डाक सेवकों का विभागीकरण किया जाए और उन्हें सभी विभागीय सुविधाएं दी जाएं। ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तों की संरचना के संबंध में न्यायाधीश समिति का गठन किया जाए। डाक विभाग के कार्पोरेशन प्रस्ताव टास्क फोर्स को रोका जाए। उन्होंने कहा कि विभाग की वादाखिलाफी के कारण ग्रामीण डाक सेवक आंदोलित हैं।
प्रदर्शन में अध्यक्ष तुलसी राम मिश्रा, मंत्री चंद्रकांत मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष एमएस खान, कोषाध्यक्ष केएल शर्मा, सहायक मंत्री जितेंद्र तिवारी, खलीक अहमद, वसीम अहमद, राजेंद्र कुमार, रतन लाल, बालक राम वर्मा, उमेश चंद्र त्रिवेदी, जय प्रकाश मिश्र और संजीव कुमार, उपदेश शुक्ला, कढ़िलेराम, अनुराग गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
मोहम्मदी। ग्रामीण डाक सेवकों की विभागीकरण करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के तीसरे दिन सुशील कुमार सिंह, अनिल कुमार मिश्र, गजेंद्र सिंह यादव, अमित मिश्रा, भगवानदीन, अभय कुमार, नईम खां, सरनाम सिंह, संजीव अवस्थी, रामनाथ मिश्रा और प्रमोद मिश्रा सहित तमाम ग्रामीण डाक सेवक मौजूद रहे।