पलिया के पटिहन गांव में मंदिर का भूमि पूजन करते विधायक रोमी साहनी। स्रोत स्वयं
- फोटो : samvad
पलियाकलां। क्षेत्र के पटिहन गांव स्थित महाकालेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि आवंटित होने के बाद विधायक रोमी साहनी ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया।
विधायक ने बताया कि पटिहन गांव के महाकालेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर पर्यटन विभाग को लिखा गया था। जिसके बाद सीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए पर्यटन विभाग को निर्देशित किया था। पर्यटन विभाग की तरफ से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.05 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसको लेकर शुक्रवार को गांव पहुंचकर मंदिर का भूमि पूजन किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पलविंदर सिंह, प्रधान जितेंद्र सिंह, दिनेश पासवान, कृष्ण भास्कर, सुरेश मौर्य के साथ ही पर्यटन निगम के सहायक अभियंता आशुतोष मिश्रा व अवर अभियंता सौरभ शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।