फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आरटीई में 98% से ज्यादा प्रवेश पूरे

Tue, 28 Apr 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, करीब 98 प्रतिशत बच्चों का प्रवेश हो गया है, जबकि शेष दो प्रतिशत का कार्य भी एक-दो दिन में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस वर्ष योजना के तहत 1040 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। इनमें से 35 अभिभावकों ने अपने बच्चों का प्रवेश कराने से मना कर दिया, जबकि बीते सप्ताह 915 अभिभावकों ने चयनित विद्यालयों में प्रवेश कराकर विभाग को सूचना दे दी।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 190 बच्चों का प्रवेश अभी तक नहीं हो पाया था। ऐसे में बीआरसी कर्मचारियों ने संबंधित अभिभावकों से संपर्क कर कारण जाना और स्कूलों से भी जल्द प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रवेश का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब गिनती के ही मामले शेष हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई स्कूल संचालक प्रवेश देने से मना करता है, तो अभिभावक बीईओ या बीएसए कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें