फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 14 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे आरओ-एआरओ की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 27 जुलाई को 36 केंद्रों पर आरओ-एआरओ की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसमें 14 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकोंं के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए परीक्षा संबंधी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:30 से लेकर अपराह्न 12:30 बजे तक संपन्न होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्य तेज कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि 17 जुलाई के बाद प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइड पर अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नोडल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाएगी।
बताया कि परीक्षा के दौरान सचल दल केंद्रों पर परीक्षा का जायजा लेते रहेंगे। इतना ही नहीं केंद्र पर प्रवेश लेने से पहले परीक्षार्थियों की गहनता के साथ जामा तलाशी ली जाएगी। डीआईओएस ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह परीक्षार्थियों को दी जाने वाली जरूरी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उसे समय से पूरा करा लें। ताकि परीक्षा के दिन किसी केंद्र पर परीक्षार्थियों को समस्या न हो। केंद्र पर आने वाले परीक्षार्थियों की पहचान बायोमेट्रिक से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें