फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर के अवशेष मिलने पर भड़के ग्रामीण

Sat, 21 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
माोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- वन विभाग और पुलिस टीम ने किया मौका मुआयना
विज्ञापन

- अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेजे
नीमगांव थाना क्षेत्र के नजीमाबाद गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मोर के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 
सिकंद्राबाद क्षेत्र के नजीमाबाद गांव की एक बाग के निकट शनिवार सुबह मोर के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। आरोप है की बाग बचा रहे युवक ने मोर की हत्या की है, वह कहीं भाग निकला है। सूचना मिलने पर आंवला वन चौकी के बीट इंचार्ज जयराम और चौकी इंचार्ज सूर्यमणि यादव ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वनबीट प्रभारी जयराम ने बताया कि मोर के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कुत्तों या किसी जानवर ने मोर को नोच कर मार डाला है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें