पत्रकार वार्ता में बोले नवागत एसपी
झूठी एफआईआर दर्ज कराने वाले को होगी जेल
नवागत एसपी मनोज कुमार झा ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच तालमेल बेहतर होना चाहिए। यदि उन्हें व्हाट्सएप पर भी कोई सूचना मिली या किसी ने कोई शिकायत की तो उस पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी। महिला उत्पीड़न के मामले शत प्रतिशत दर्ज किए जाएंगे। झूठी एफआईआर दर्ज कराने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज होगी।
पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को मीडिया से मुखातिब एसपी मनोज कुमार झा ने कहा कि वह शाहजहांपुर, नोएडा, गाजीपुर, मऊ, बुलंदशहर आदि जगहों पर कार्यरत रहे। उन्होंने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। यह तभी संभव है जब जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध हों। सभी एसओ को निर्देश दिए हैं कि वह प्रत्येक गांव के दस-दस लोगों से मिलें और उनसे बराबर संवाद रखें। महिला उत्पीड़न के मामले शत प्रतिशत दर्ज किए जाएंगे। झूठी एफआईआर कराने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई गोपनीय सूचना है या फिर कोई शिकायत, जिसे जनता उनके व्हाट्सएप 9454400284 नंबर पर भी कर सकते है। इस पर त्वरित कार्रवाई होगी। गोपनीय सूचना देने वाले का नाम-पता भी गोपनीय रखा जाएगा। इस मौके पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौजूद रहे।