फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर को हराकर मुरादाबाद की टीम ने जीता वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट

Sat, 27 Sep 2025 08:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महंगापुर में वॉलीबाॅल मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
महंगापुर (लखीमपुर खीरी)। महंगापुर गदनियां में स्व. सुखपाल सिंह सावी की याद में उनके नाम से ग्रामीणों ने वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका फाइनल मैच बृहस्पतिवार देर रात 12 बजे तक चला। मुरादाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर की टीम को 3-0 से हराकर फाइनल मैच पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन


वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में 18 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें गोरखपुर, मुरादाबाद, त्रिकोलिया, पढुवा, पुरानी चक्की, गुरमन क्लब पंजाब समेत अन्य टीमें शामिल रहीं। फाइनल मैच बेस्ट फाइव के बीच होना था और सभी को पछाड़ते हुए गोरखपुर व मुरादाबाद की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में मुरादाबाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर जीत दर्ज की।
विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 71 सौ रुपये व ट्राॅफी प्रदान की गई। इनामी राशि स्व. सुखपाल सिंह की माता के कर कमलों से प्रदान की गई। कमेटी में राजा, सोनू, जगजीत, मंजीत, सतनाम, नवजोत, सिंह, कुलदीप सिंह राज, जसवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, दीपू आदि का सक्रिय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें