फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समिति के सदस्य से अभद्रता कर मारा थप्पड़

Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी के गांव अमरा का मामला
विज्ञापन

ओडीएफ अभियान के दौरान हमलावर हुआ ग्रामीण
सीडीओ सख्त, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए चयनित मोहम्मदी ब्लाक के गांव अमरा में बनी निगरानी समिति के एक सदस्य से अभद्रता कर मारपीट मारने का मामला सामने आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ अमित सिंह बंसल ने इसे शासकीय कार्य में बाधा माना हैै। उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के मोहम्मदी एसडीएम को निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता पद्धति के आधार पर लोगों को जागरूक कर शौैचालय बनाने को प्रेरित करने के लिए निगरानी समितियों का गठन किया गया है। इस समिति में प्रेरक के अलावा ग्रामीणों को भी शामिल किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह और शाम को भ्रमण कर खुले में शौच करने वालों को घर में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करते हैैं। बुधवार को अमरा गांव में निगरानी समिति खुले में शौच करने वाले ग्रामीणों को प्रेरित करने में जुटी थी, तभी गांव निवासी हरनाम ने निगरानी समिति के सदस्य कुलदीप से अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया। इससे निगरानी समिति के कार्यों मेें बाधा उत्पन्न हुई है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के लक्षित उद्देश्यों को प्राप्त करने में बाधा डालने का प्रयास किया गया। समिति ने मामले की शिकायत जिला परियोजना समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित से की, जिन्होंने इसकी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी हरनाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम मोहम्मदी को दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें