फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में भर्ती युवती से छेड़छाड़

Sun, 16 Aug 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल। मोतीपुर जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने मेडिकल कॉलेज के हेल्पर पर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती लखीमपुर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10:30 बजे उसे लूजमोशन की वजह से परिजन जिला अस्पताल लाए थे। वहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए उसे अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित डीवीडी वार्ड में भेज दिया गया। 15 अगस्त की रात करीब 03:30 बजे मेडिकल कॉलेज का एक लड़का बेड सीट बदलने आया और मुझे अकेला पाकर गलत हरकत करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मां व अन्य मौजूद स्टॉप भी आ गया। सब को आता देख वह नीचे भागने लगा। स्टाफ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकुल बताया। वह मेडिकल काॅलेज में आईसोलेशन वार्ड में पेसेंट हेल्पर पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. आरके कोली ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही मेडिकल कॉलेज को अवगत कराया गया। पुलिस को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। आरोपी मेडिकल कॉलेज का आउटसोर्सिंग स्टाफ है।
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में आया था। पुलिस आरोपी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विवेक कुमार तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें