फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से बनेगा सशक्त भारत : सुजीता

Sun, 16 Aug 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। प्रत्येक बेटी को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना उसका अधिकार है। उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। यह बात उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने अटल सभागार में आयोजित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवार, समाज और सरकार को मिलकर कार्य करना होगा। सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन मिलने पर बेटियां अपनी प्रतिभा से परिवार, समाज तथा राष्ट्र का नाम रोशन कर सकती हैं।

समारोह प्रकोष्ठ की कीर्ति शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली बेटियों तथा समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधायक मंजू त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजूलता श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह एवं ग्राम प्रधान अनुश्री जायसवाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें