फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Wed, 07 Jan 2015 05:42 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन मोहम्मदी के 2015 की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी जय प्रकाश त्रिवेदी के अनुसार मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आठ जनवरी को आपत्ति, नौ जनवरी को आपत्ति के निस्तारण के साथ सूची का अंतिम प्रकाशन, 12 जनवरी को दिन में 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन, 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्ति, 15 जनवरी को नामांकन पत्राें की आपत्ति का निस्तारण, 16 जनवरी को नाम वापसी तथा 20 जनवरी को प्रात: 10 बजे से 3 बजे तक मतदान, उसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी के अलावा ज्येष्ठ समिति के अध्यक्ष अवधेशचंद्र दीक्षित, सदस्य वीरेंद्र नाथ गुप्ता, रविंद्र प्रसाद त्रिवेदी, कैलाश चंद्र्र त्रिवेदी सहयोगी के रूप में अधिवक्ता विजेंद्रपाल सिंह, अनिल पांडे, आदित्य प्रकाश सिंह, मोहम्मद हसन नकवी तथा आशुतोष गुप्ता चुने गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें