फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

Wed, 07 Jan 2015 05:39 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत स्वच्छता अभियान के दसवें चरण के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में उपकेंद्र गेट से बरा रोड होते हुए काशीराम कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

भाजपा नगराध्यक्ष ज्योतिर्मय बरतरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने सभी मोहल्लेवासियों को पत्रक देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से घरों तथा दुकानों में कूड़ेदान रखने और कूड़ा-करकट को कूड़ादान में डालने या नगरपालिका की गाड़ी में डालने, बीच सड़क पर न फेंकने तथा पॉलीथिन का प्रयोग कम से कम करने और बच्चों को सफाई के प्रति जागरुक करने के लिए कहा। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष ज्योतिर्मय बरतरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया, महामंत्री रवि शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष त्रिवेदी, शिवम गुप्ता, सज्जन सिंह, शोभित मेहरोत्रा, सौरभ गुप्ता, डॉ. बाबूराम वर्मा, केशव रस्तोगी, रामजी, आकाश अवस्थी, रजनीश वाजपेयी, हरनाम सिंह सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा मोर्चा महामंत्री शिवम गुप्ता ने स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को 11वें चरण में बबौरी में सुबह सात बजे  कार्यकर्ताओं से एकत्र होने की अपील की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें