फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार विफल, नहीं आए अच्छे दिन

Thu, 30 Apr 2015 12:06 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा माले पोलित ब्यूरो के राज्य सचिव रामजी राय ने केंद्र और राज्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि दोनों सरकारों के खिलाफ पार्टी चार और पांच मई को लखनऊ में प्रदर्शन करने जा रही है। इसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 30 और 31 मई को राज्यस्तरीय सम्मेलन होगा, इसमें देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद की बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चुनावी वादों को पूरा नहीं कर सकी है। कालाधन वापस नहीं आया, बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला और महंगाई से लोग आज भी त्रस्त हैं। रामजी राय ने कहा कि सौ दिन में उपद्रव, उत्पात और उन्माद ही मोदी सरकार की उपलब्धि रही है।

भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध कर उन्होंने कहा कि इससे पूंजीपतियों का फायदा होगा, जबकि किसान हाशिए पर चले जाएंगे। श्रम कानूनों में भी कटौती कर किसान-मजदूरों को लाचार बनाया जा रहा है। उन्होंने किसानों का कर्ज और बिजली का बिल माफ करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय किसान महासभा के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश भर में 350 किसान आत्महत्या कर चुके हैं और करीब 800 किसानों की सदमे से मौत हुई है। जबकि सपा मुखिया मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीन किसानों की मौत होने की बात कह रहे हैं। इसलिए किसानों तक मुआवजा नहीं पहुंच रहा है। केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि जिले में चार तहसील के लोग बाढ़-कटान से जूझ रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि किसान पहले से तबाह हैं फिर भी गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने लखनऊ सम्मेलन में जिले से करीब 400 से अधिक कार्यकर्ताओं भाग लेने की उम्मीद जताई। इस दौरान केंद्रीय कमेटी के सदस्य सुधाकर और राज्य कमेटी सदस्य क्रांति कुमार सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें