मोहल्ला मुन्नूगंज स्थित अरविंद कुमार मिश्र के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में विवेकानंद योग संस्थान के संस्थापक प्रबंधक घनश्याम वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
इसी मौके पर नगर में एक दिवसीय योग महोत्सव शिविर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में सांसद अजय मिश्र टेनी, रेखा वर्मा, हरिओम पांडे, ब्रजभूषण शरण सिंह मौजूद रहेंगे। शिविर में जेपी मिश्र को मुख्य योग शिक्षक विजय मिश्र, अरविंद मिश्र, ब्रजेश वर्मा, कमलेश वर्मा, हेमेंद्र वर्मा, विकास वर्मा, राजेश गौतम, धर्मेंद्र वर्मा को योग शिक्षक नियुक्त किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों को अध्यात्मिक, बौद्धिक, शारीरिक क्षेत्र में सुदृढ़ बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच तैयार किया गया है।