फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ राशन किट वितरण में नहीं बुलाया विधायक को

विज्ञापन
राशन किट बांटते विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
नाराज हुए विधायक जिलाध्यक्ष के कहने पर हुए आयोजन में शामिल
विज्ञापन

निघासन। लालपुर ग्राम पंचायत में बाढ़ राहत किट वितरण कार्यक्रम में विधायक को न बुलाने से वह नाराज हो गए। कार्यक्रम स्थल के बाहर गाड़ी में बैठकर चल दिए। जिलाध्यक्ष के कहने के बाद वह कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

लालपुर ग्राम पंचायत के बुद्धापुरवा प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ राहत की राशन किट वितरण का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और महामंत्री विनोद लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश्वर सिंह आमंत्रित थे। विधायक शशांक वर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष के आने की सूचना पर वह प्राथमिक विद्यालय के बाहर पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष से मिलने के बाद वह वापस जाने लगे। प्रधान पुत्र राहुल ने उनसे आने के लिए कहा तो वह नाराज हो गए। कहने लगे कि बिना आमंत्रण के वह कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठ गए। जिलाध्यक्ष और महामंत्री समेत स्कूल के अध्यापक उत्तम, ग्रामरोजगार सेवक आदि ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनसे आग्रह किया। उसके बाद ही वह शामिल हुए। मुरली, जगपति, सुघारा, महतिन आदि लोगों को भाजपाइयों ने किट का वितरण किया। इस दौरान शशिकांत चर्तुर्वेदी, कमलेश वर्मा, गोवर्धन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें