भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य और किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी एसपी सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने दी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा, एमएलसी शशांक यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनो नेताओं का स्वागत किया।