फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मिशन शक्ति की प्रचार सामग्री 15 दिनों से कार्यालय में फांक रही धूल

Thu, 03 Sep 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
परियोजना कार्यालय में रखी महिला श​क्ति की जागरूकता व प्रचार सामग्री। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के शहर परियोजना कार्यालय में महिला मिशन शक्ति से संबंधित पोस्टर, पंफलेट और बैनर पिछले करीब 15 दिनों से बड़ी मात्रा में रखे हुए हैं। महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए शासन से भेजी गई सामग्री वितरण के इंतजार में धूल फांक रही है।
विज्ञापन

यह सामग्री सूचना विभाग लखनऊ से बाल विकास पुष्टाहार विभाग के माध्यम से जिले की प्रत्येक परियोजना कार्यालय पर भेजी गई है। परियोजना कार्यालय से यह सामग्री आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजी जानी थी, जहां गांव में महिला जागरूकता कार्यक्रम में इस्तेमाल होना है, लेकिन अब तक यह सामग्री धूल फांक रही है।

सीडीपीओ और सुपरवाइजर कार्यालय में नहीं मिले
-कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे तक सीडीपीओ व सुपरवाइजर मौजूद नहीं मिलीं। स्टाफ ने बताया कि सीडीपीओ दो दिन की ट्रेनिंग के लिए बाहर गई हैं, जबकि सुपरवाइजर पूनम फील्ड में हैं। इधर, जिम्मेदारी की गैरमौजूदगी में कार्यालय का कामकाज कर्मचारियों के भरोसे चलता मिला।
विज्ञापन


कार्यालय खोजना चुनौती, एक बोर्ड तक नहीं लगा
इमली चौराहा से मेला रोड मथुरा भवन के पास में एक किराए के पुराने भवन में यह कार्यालय संचालित है। शहर के इस कार्यालय से सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्र जुड़े हैं। कार्यकर्ताओं के साथ ही लाभार्थियों का आना जाना रहता है, लेकिन कार्यालय खोजना चुनौती से कम नहीं है। मुख्य गेट से लेकर अंदर कोई भी बोर्ड नहीं लगा, जिससे उसकी पहचान हो सके।
-
ऊपर से निर्देश आने के इंतजार में धूल फांक रही सामग्री
-शहर परियोजना की सीडीपीओ अनामिका ने बताया कि मिशन शक्ति से संबंधित सामग्री का वितरण जिला कार्यक्रम अधिकारी के आदेश के बाद कराया जाएगा। अभी तक इस संबंध में आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि इस सामग्री के वितरण की गाइडलाइन आनी है, उसके अनुसार ही वितरण कराया जाना है। अभी तक गाइडलाइन नहीं आई है।

परियोजना कार्यालय में रखी महिला शक्ति की जागरूकता व प्रचार सामग्री। संवाद

परियोजना कार्यालय में रखी महिला शक्ति की जागरूकता व प्रचार सामग्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें