फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : लखीमपुर खीरी में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 04 Dec 2023 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

धौरहरा क्षेत्र के गांव टेकी कुंडा निवासी युवती पांच दिनों से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। रविवार शाम को युवती का शव पेड़ से लटकता मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में पांच दिन से लापता 19 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटकता मिला। उसकी चप्पलें पेड़ के नीचे पड़ी थीं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


गांव टेकी कुंडा निवासी चेतराम की पुत्री गामिनी (19) पांच दिनों से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि युवती को तलाश रहे परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। 

विज्ञापन

अमेठी गांव के ग्रामीणों ने दी सूचना 
रविवार की देर शाम करीब छह बजे अमेठी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने पेड़ से युवती का शव लटकता देखा। शव मिलने का पता चला तो आसपास गांवों के ग्रामीण जमा हो गए। युवती की पहचान चेतराम पासी की पुत्री गामिनी के रूप में हुई। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची। 

बेवफा प्रेमी: पहले किया दुष्कर्म, फिर गर्भपात; प्रेमिका से बोला- मेरी बीवी है, तुमसे निकाह नहीं कर पाऊंगा

परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें