फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बदमाशों ने दिनदहाड़े बोलेरो को रोककर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीतापुर-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बोलेरो को रोककर लूटपाट की। बदमाशों ने पहले बोलेरो के चालक की लाठियों से पिटाई लगा दी। महिलाओं के जेवर उतरवाए और उनके साथ छेड़छाड़ भी की। मैगलगंज थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के चपरतला में नेशनल हाईवे रोड के किनारे तीन व्यक्तियों ने एक बोलेरो गाड़ी को रोका। ड्राइवर कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बदमाशों ने गाड़ी की चाबी निकालकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिलाओं के साथ लूटपाट कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि वे लोग शाहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। हम सब अपनी बहन की चौथी विदा कराकर मैगलगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव जा रहे थे। चपरतला तिराहे के पास आए तीन व्यक्तियों ने एक्सीडेंट की बात कहते हुए हमारी गाड़ी को रोका और चाबी निकाल ली।
विज्ञापन

दो व्यक्तियों ने तोड़फोड़ की। ड्राइवर को बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसको एंबुलेंस से पसगवां सीएचसी भिजवाया। उसकी हालत गंभीर बनी है। घायल ड्राइवर हरदोई जिले के अमिरता गांव का निवासी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मैगलगंज पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित लोगों ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने मुकदमा लिखने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें