फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी से एक, धौरहरा से तीन उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी लोकसभा सीट से एक और धौरहरा सीट से तीन प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकनपत्र जमा किया। खीरी सीट पर अब तक पांच, जबकि धौरहरा सीट पर अब तक 10 उम्मीदवार नामांकन करा चुके हैं।
विज्ञापन

खीरी लोकसभा सीट से बुधवार को परिवर्तन समाज पार्टी की उम्मीदवार संध्या जायसवाल ने नामांकन कराया, जबकि धौरहरा सीट से पीस पार्टी के कासिम अली, रिपब्लिक पार्टी के भगौती प्रसाद व निर्दलीय राम नरेश ने नामांकन कराया। खीरी सीट से बसपा प्रत्याशी अंशय कालरा व धौरहरा से भाजपा उम्मीदवार रेखा अरुण वर्मा ने दूसरा नामांकन पत्र जमा किया।
आज नामांकन कराने का अंतिम दिन है। सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन जाम किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन नहीं होंगे। 26 अप्रैल को नामांकनपत्रों की जांच की जाएगी। 29 अप्रैल को नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया। नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर दी जाएगी। इसके बाद 13 मई को मतदान कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें