फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे एक गांव में अनुसूचित जनजाति की एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विकास बारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

रविवार को पीड़िता के पिता ने तिकुनियां कोतवाली पहुंचकर बताया कि गांव का ही युवक विकास बारी उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर गांव के बाहर ले गया। सुनसान स्थान पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि वारदात के बाद युवक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां भी दीं।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। विवेचना अधिकारी सीओ महक शर्मा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अब घटनास्थल की जांच और साक्ष्य संकलन करने में जुटी है। साथ ही पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपपत्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें