धौरहरा। भारतीय स्टेट बैंक के पास से चार दिन पूर्व चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद कर आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के डिहुआ कलां निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला की बाइक 10 जुलाई की शाम कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने से चोरी हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने बाइक बरामद कर आरोपी असरफ अली उर्फ अफसर पुत्र सैय्यद अली निवासी रामनगर लहबड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की जामा तलाशी में 315 बोर तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद