फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडडे मील का अनाज बेचने वाला हेडमास्टर सस्पेंड

Thu, 11 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मिड-डे-मील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पसगवां ब्लाक क्षेत्र के मकसूदपुर का मामला
विज्ञापन

अब तक बच्चों को दूध और फल भी नहीं बांटा
एसडीएम की रिपोर्ट पर बीएसए ने की कार्रवाई
बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने पसगवां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मकसूदपुर के हेडमास्टर सरोज कुमार को सस्पेंड कर दिया है। हेडमास्टर ने मिडडेमील का एक क्विंटल गेहूं और एक क्विंटल चावल गांव के ही एक दुकानदार को बेच दिया था, जिसे जांच के दौरान एसडीएम मोहम्मदी ने पकड़ा। अनाज को बेचे जाने की पुष्टि विद्यालय के शिक्षकों समेत रसोइयों ने भी की। एसडीएम की जांच में पता चला है कि इस विद्यालय में बच्चों को दूध और फल का वितरण अब तक नहीं किया गया है, जिससे खंड शिक्षा अधिकारी की भूमिका संदिग्ध हो गई है। 
एसडीएम मोहम्मदी नागेंद्र सिंह ने जांच पूरी करने के बाद बीएसए को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि प्राथमिक विद्यालय मकसूदपुर में तैनात प्रधानाध्यापक सरोज कुमार कभी-कभार ही विद्यालय आते हैं। प्रधानाध्यापक ने मिडडेमील का एक-एक क्विंटल गेहूं और चावल गांव के ही दुकानदार दीपू को बेच दिया, जिसकी पुष्टि सहायक अध्यापक संजीव कुमार, सुमन देवी समेत रसोइया सरस्वती, दुलारी और सुशीला ने की। जांच में पाया गया कि महिला शिक्षक और बच्चों के प्रति प्रधानाध्यापक का रवैया ठीक नहीं है। विद्यालय में पंजीकृत 132 बच्चों के सापेक्ष 40 बच्चे ही उपस्थित मिले। वर्ष 2013-14, 2014-15 और 2015-16 में रंगाई-पुताई भी नहीं कराई गई, जबकि खाते से पैसा निकाला जा चुका है। बीएसए ने विद्यालय नियमित तौर पर न जाने, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने, मिडडेमील में अनियमितता करने के आरोप में प्रधानाध्यापक को सस्पेंड करते हुए प्राथमिक विद्यालय लालपुर कटिघरा में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर आरोपों के चलते हेडमास्टर को सस्पेंड किया गया है। मामले की जांच मोहम्मदी के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार को सौंपी गई है। साथ ही जिला समन्वयक एमडीएम को कंवर्जन कास्ट और अनाज की प्राप्ति एवं उपभोग की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। 
-संजय कुमार शुक्ला, बीएसए 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें