फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में लागू होगी यातायात डायल 100 परियोजना

Thu, 11 Aug 2016 11:34 PM IST
टीएन अवस्थी/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
108 एंबुलेंस सेवा में नियुक्ति का दिलाया था भरोसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव......
विज्ञापन

जिले में 15 सितंबर से होगी परियोजना की शुरुआत
परियोजना में शामिल होंगी आठ इनोवा, 58 बोलेरो और 330 पुलिसकर्मी
समाजवादी एंबुलेंस 108 की तर्ज पर मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट यातायात डायल 100 परियोजना यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जिले में 15 सितंबर 16 से शुरू हो जाएगी। इस परियोजना में जिले के हेड कांस्टेबल समेत 330 सिपाही शामिल होंगे। यातायात परियोजना में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश की सूची गुरुवार की देर रात जारी हो सकती है। अब 100 नंबर डायल करते ही पुलिस आप तक पहुंचेगी। इसके लिए शासन ने खीरी जिले की डायल 100 परियोजना के बेड़े में आठ इनोवा और 58 बोलेरो दी हैं। यह वाहन शीघ्र ही जिले की पुलिस के बेड़े में शामिल होंगे।
एंबुलेंस 108 की तर्ज पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में यातायात डायल 100 परियोजना लागू की है। जिसमें खीरी जिले को तीसरे चरण रखा गया है। पहले चरण में रेंज हेडक्वार्टर लखनऊ समेत 18, दूसरे चरण में 30 और तीसरे चरण में 27 जिलों को शामिल किया गया है। पहले चरण में परियोजना का शुभारंभ 15 सितंबर 16 को लखनऊ में होगा। तीसरे चरण में परियोजना की शुरूआत 15 नवंबर 16 को खीरी जिले में होगी। शासन से गाइड लाइन मिलने के बाद एसपी अखिलेश चौरसिया ने परियोजना को अमल में लाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। जिले के 165 हेडकांस्टेबल और 165 सिपाहियों का यातायात परियोजना में तबादला किया जाएगा। तबादला होने वाले सिपाहियों की सूची तैयार कर ली गई है, लेकिन अभी उसे जारी नहीं किया गया है। तबादला आदेश गुरुवार की देर रात तक जारी होने की संभावना है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत डायल 100 परियोजना में खीरी जिले को आठ इनोवा और 58 बोलेरो मिलेंगी। 100 नंबर कंट्रोल के पास पूरे जिले और थाना क्षेत्रों का नक्शा रहेगा। एंबुलेंस 108 की तरह 100 नंबर वाहन संबंधित थाना क्षेत्र में रहेंगे और कॉल करते ही मौके पर पहुंचकर आपकी मदद करेंगे। 
विज्ञापन


परियोजना के तहत जिले को तीसरे चरण में रखा गया है। आठ इनोवा और 58 बोलेरो शीघ्र ही मिल जाएंगी। इस सुविधा से जनता को काफी लाभ मिलेगा। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित की मदद कर सकेगी। जिले के 330 सिपाहियों का तबादला 100 डायल परियोजना में किया गया है। - अखिलेश चौरसिया, एसपी  
विज्ञापन


तबादला आदेश मिलने के बाद बीमार हुए कई दरोगा
लखीमपुर खीरी। डीआईजी कार्मिक के आदेश पर एसपी अखिलेश चौरसिया ने जिले के 14 दरोगाओं का तबादला सात अगस्त की रात में यातायात डायल परियोजना 100 में लखनऊ कर दिया था। स्थानांतरित होने वाले दरोगाओं में कई दरोगा सत्तापक्ष के नेताओं के काफी करीबी हैं। खादी के रहमोकरम पर कई मलाईदार थानों में भी तैनात रहे। तबादला आदेश मिलने के बाद यह दरोगा बीमारी की बात लिखते हुए जीडी में तस्करा डालकर छुट्टी पर चले गए। आरआई रामखिलावन मिश्रा ने बताया कि दरोगा विश्वनाथ यादव, सूर्यमणि यादव, सुरेश मौर्या सहित आठ दरोगाओं को कार्यमुक्त कर दिया गया है। आरआई ने मेडिकल और छुट्टी पर दरोगाओं के जाने की बात तो स्वीकार की, लेकिन वह संख्या नहीं बता सके, लेकिन विभागीय सूत्रों ने दरोगा परशुराम ओझा, जनार्दन सिंह, शंखधर भट्ठ समेत छह दरोगाओं के मेडिकल और छुट्टी पर जाने का दावा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें