फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस जिले में सर्दी को लेकर रेड अलर्ट, स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई, 12वीं तक छात्रों के लिए भी राहत की खबर

Mon, 15 Jan 2024 08:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

UP School Closed News: लखीमपुर खीरी में सर्दी का प्रकोप जारी है। इसको देखते हुए डीएम के आदेश के बाद 12वीं तक के विद्यालयों में 17 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसमें आवासीय विद्यालय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
17 जनवरी तक स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में सर्दी का प्रकोप जारी है। शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी है। फिलहाल अभी राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। अभी तक कक्षा आठ तक के विद्यालयों में 15 जनवरी अवकाश था, लेकिन रविवार को डीएम के आदेश के बाद 12वीं तक के विद्यालयों में 17 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसमें आवासीय विद्यालय भी शामिल हैं।

विज्ञापन


रविवार को तापमान में भले ही एक डिग्री की बढ़त हुई हो लेकिन गलन में किसी तरह की कोई कमी नहीं देखी गई। हाल यह हुआ कि शहर में 12 बजे तक कोहरे की चादर नहीं छंटी थी। इससे दिन में ही लोगों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। ठंड के चलते लोग जरूरी होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। ठंड का असर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।

रविवार को दिन में महज कुछ घंटों के लिए ही कोहरा छटा, जबकि शीतलहर और गलन ने पूरे दिन लोगों को परेशान किया। देरशाम करीब छह बजे से फिर से शहर को घने कोहरे ने ढक लिया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री तो अधिकतम 15 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं तक के स्कूलों में 17 जनवरी छुट्टी 
कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, सभी निजी स्कूलों में 12वीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश के बाद डीआईओएस और बीएसए ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि कई स्कूलों में प्री-बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं। अधिकारियों का निर्देश हैं कि परीक्षाओं को आगे किसी अन्य दिनों में संपन्न कराया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें