फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्राओं को विरासत और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों का दिया संदेश

Sun, 25 Jan 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आर्य डिग्री कॉलेज में मतदाता दिवस पर शपथ लेती छात्राएं व शिक्षिकाएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन असिस्टेंट प्रो. शिवांगी सक्सेना ने किया।
विज्ञापन


छात्रा दीपमाला ने मैं उत्तर प्रदेश हूं गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर किया, जबकि परास्नातक छात्रा काव्या सोनी ने महादेवी वर्मा की प्रसिद्ध कविता मैं नीर भरी दुख की बदरी का पाठ किया।

उत्तर प्रदेश दिवस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें निर्णायक प्रो. रेखा पांडे और अर्चना सिंह रहीं। प्राचार्या प्रो. गीता शुक्ला ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत व शिक्षण संस्थानों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम के पश्चात 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्राओं, शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. जेबा खान व विशिष्ट अतिथि सईद अहमद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर्स व छात्राएं शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें